पुवायां में बुजुर्ग सरेराह बनाया मुर्गा मारा पीटा पैरों पर सर रखवाकर मंगवाई माफी वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
मुजीब खान
शाहजहांपुर । जनपद के पुवायां थाना क्षेत्र में दबंगई की खुलेआम गुंडागर्दी की एक तस्वीर उस समय सामने आई जब एक वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथों में लाठी डंडे लिए उसको बीच सड़क पर मुर्गा बनाकर पिटाई करते हुए गालियां दे रहे बात यही तक नहीं बाद में उसी बुजुर्ग से साथ में खड़े एक व्यक्ति के पैरों पर सर रखवा कर नाक रगड़ते हुए माफ़ी भी मंगवाई गई वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। मामला पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम नाहिल का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नाहिल में कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। एक पक्ष की ओर से पांच मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पहले से रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पक्ष की ओर से सात मार्च को भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी पक्ष को थाने लाए जाने पर महिलाओं के कहने पर गांव के एक बुजुर्ग किसान जो अनाज की आढ़त भी करते हैं, उन्होंने आरोपियों को खाना पहुंचा दिया था। इससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया था। जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, उसमें से कई लोग दूसरे पक्ष के डर से घर से गायब हैं।
बुजुर्ग के अनुसार आठ मार्च को दूसरे पक्ष के विवेक, विवेक के पिता मनोज उर्फ पप्पू, छुन्ने और विक्कू आकर गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपियों ने बुजुर्ग को मुर्गा बना दिया और उनका सिर अपने पैरों पर रखवाकर माफी मंगवाई। इस बीच किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और एक-दूसरे को भेजना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की तो पुलिस बुजुर्ग को घर से थाने लाई और तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुजुर्ग के अनुसार 13 मार्च को उनके खेती के साझीदार से भी आरोपियों ने मारपीट की है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर पर विवेक, मनोज उर्फ पप्पू, छुन्ने और विक्कू पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
























