आठ वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई,मचा हड़कंप
आजमगढ़ ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार , *अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम तोदी* के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक यातायात संजय कुमार पाल* मय यातायात पुलिस टीम द्वारा *यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल 08 डग्गामार वाहनों को सीज किया गया। जिन्हें विधिक कार्यवाही करते हुए थाना रानी की सराय के प्रांगण में निरुद्ध किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा जनपद में डग्गामार वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।























