पोखरी में डूबने से दो छात्राओं की मौत मचा कोहराम
आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फत्तनपुर ग्रामसभा के मुस्तफाबाद में होली का त्योहार उस समय मातम में बदल गया जब पोखरे में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी शिवांगी यादव पुत्री राजेश यादव और अंशिका यादव पुत्री सुरेश यादव होली का रंग खेलने के बाद गांव के बगल स्थित पोखरे में नहाने गई थीं। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई और घटना के बाद परिवार और गांव में अफरा-तफरी मच गई परिजनों ने देर शाम दोनों के शवों का अंतिम संस्कार निजामाबाद क्षेत्र के दत्तात्रेय श्मशान घाट पर कर दिया घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निजामाबाद हिरेंद्र प्रताप सिंह श्मशान घाट पहुंचे,लेकिन तब तक परिजन दाह संस्कार कर चुके थे इस दुखद घटना से पूरे गांव में होली की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया बताया जा रहा है कि मृतका शिवांगी यादव इंटरमीडिएट की छात्रा थी, जबकि अंशिका यादव इस समय हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी और आज गुरुवार के दिन सुबह करीब दस बजे चौकी प्रभारी फरिहा चित्रांशु मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम घर और श्मशान घाट दोनों जगह पहुंची थी, लेकिन परिजनों द्वारा पहले ही दाह संस्कार कर दिया गया था पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
