जनपद के रजत सिंह का चयन यूथ नेशनल वॉलीबॉल टीम में
संजीव सिंह बलिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर जनपद के युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी रजत सिंह का चयन 26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हो गया है। यह चैंपियनशिप 15 से 20 मार्च तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होगी।उत्तर प्रदेश की 18 सदस्यीय यूथ वॉलीबॉल टीम में स्थान पाने वाले रजत सिंह रसड़ा तहसील अंतर्गत मटीही गांव के निवासी जगत नारायण सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में वे भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) रायबरेली के छात्रावास में वॉलीबॉल का गहन अभ्यास कर रहे हैं। टीम का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वाराणसी में लगाया जाएगा, जहां से अंतिम 14 खिलाड़ियों का चयन कर भुवनेश्वर भेजा जाएगा।रजत के चयन पर जनपद के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके कोच और परिवार ने इसे मेहनत का फल बताया है।

