शाहजहांपुर।जूते चप्पलों की बौछार और झाड़ुओं की मार के बीच शान से भैंसागाड़ी पर निकले शाहजहांपुर के लाट साहब 

जूते चप्पलों की बौछार और झाड़ुओं की मार के बीच शान से भैंसागाड़ी पर निकले शाहजहांपुर के लाट साहब 

पुलिस की सख्ती और प्रशासन की तत्परता के चलते शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए दोनों लाट साहब के जुलूस

मुजीब खान

शाहजहांपुर । महानगर में सदियों से चली आ रही परंपरा लाट साहब के जुलूस प्रशासन की तत्परता और पुलिस की सख्ती के चलते शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा होली पर निकलने वाले लाट साहब जुलूस के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को सेक्टर वार तैनाती की गई थी नगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मुस्तैदी के चलते हुड़दंग करने वाले अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए अधिकारियों की मेहनत के चलते एक बार फिर शहर की गंगा जमुनी तहजीब को आंच नहीं आई और दोनों जुलूस तय समय सीमा के अंदर शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए ।

आपको बताते चले कि देश भर में होली मनाने के अनोखे ढंगों में एक अजब गजब ढंग शाहजहांपुर का भी है यहां लात साहब का जुलूस निकाला जाता है और जूता मार होली खेली जाती है सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाट साहब को भैंसागाड़ी पर बैठाकर रवाना किया गया। अर्धसैनिक बल के जवान चारों ओर से सुरक्षा घेरे में मौजूद रहे। जुलूस चौक कोतवाली पहुंचा, जहां पारंपरिक सलामी दी गई। जुलूस चौक, किला, केरुगंज, छाया कुआं, अंटा चौराहा, खिरनीबाग और सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। यहां लाट साहब ने विधिवत शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जुलूस शहीद पार्क, एसपी कॉलेज, घंटाघर और बंगला सरोदी मार्ग से होता हुआ पुनः चौक कोतवाली पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते भर परंपरा के मुताबिक कई स्थानों पर लाट साहब का रंग-गुलाल और जूते-चप्पलों से ‘स्वागत’ किया गया। हुलियारों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए उत्सव का आनंद लिया। कई जगहों पर फूलों की वर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया गया।

छोटे लाट साहब का भी जुलूस

नगर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र से छोटे लाट साहब का जुलूस ट्रैक्टर-ट्रॉली पर शांतिपूर्वक निकाला गया। वहीं जलालनगर बजरिया में हुरियारों ने जमकर डांस किया। पुवायां के बड़ा गांव में लाट साहब को गधे पर बैठाकर घुमाने की परंपरा निभाई गई। पूरे आयोजन की निगरानी कंट्रोल रूम से डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी ने की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह पारंपरिक और अनोखा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

पिछले वर्ष से ज्यादा लगाया गया पुलिस फोर्स

जिले में गत वर्ष जुलूस के दौरान विवाद भी हुआ था। ऐसे में बड़े लाट साहब के जुलूस के लिए इस बार फोर्स भी ज्यादा लगाया गया था । गत वर्ष 26 इंस्पेक्टर दूसरे जिलों से आए थे। जबकि इस बार यह संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई। गत वर्ष 130 उपनिरीक्षक बाहर से आए थे जबकि इस बार यह संख्या बढ़ाकर 150 पहुंच गई। गत वर्ष हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल 550, होमगार्ड 300 दूसरे जिले से आए थे। जबकि इस बार हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल 600, होमगार्ड 300 आएंगे। इसके अलावा पीएसी गत वर्ष डेढ़ प्लाटून जबकि इस बार दो कंपनी पीएसी और ढाई कंपनी पैरामिलिट्री रहेगी। क्यूआरटी की तीन टीमो के अलावा कई एएसपी व छह सीओ भी लाट साहब के जुलूस में सुरक्षा हेतु लगाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *