काशी में गूंजा हिंदी साहित्य का स्वर ,आजमगढ़ इकाई के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
आजमगढ़ । वाराणसी में विश्व हिंदी शोध एवं संवर्धन अकादमी, लोक भाषा अनुसंधान केंद्र, कविताम्बरा समूह एवं सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय काशी काब्य कुम्भ समारोह
का आयोजन किया गया। समारोह में विश्व हिंदी शोध संवर्धन अकादमी आजमगढ़ के अध्यक्ष डॉ. रुद्रनाथ चौबे ‘रुद्र’ को “हिन्दी साहित्य भूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आजमगढ़ ईकाई के देवेन्द्र तिवारी ‘देव’ को “छंद मकरंद सम्मान,
लाल बहादुर चौरसिया ‘लाल’ को “कविताम्बरा ,
संजय पांडेय ‘सरस को “काव्य रत्नाकर , महेन्द्र ‘मृदुल’ को “साहित्य सर्जना, सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या हनुमानगढ़ी के महन्त मिथिलेश नंदिनी रहें। कार्यक्रम में साहित्यकारों एवं कवियों ने समा बांध दिया। कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की।
समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात गीतकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र (गीत ऋषि) और संचालन प्रोफेसर डाक्टर राम सुधार सिंह ने किया।























