थाना कुंवरगाँव व वजीरगंज पुलिस द्वारा एक-एक वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना कुंवरगाँव पुलिस द्वारा आज अभियुक्त वारण्टी महेश उर्फ शेरा पुत्र मिश्रपाल कश्यप निवासी ग्राम सोई थाना कुंवरगाँव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
वहीं थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा भी एक वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त तालिब पुत्र सैफुलखान निवासी जसौला गांव जामिया नगर औखला नई दिल्ली मूल निवासी छोटी बलिया थाना कोतवाली शहर जिला बेगूसराय, बिहार को कस्बा सैदपुर सैयद डिग्री कालेज, बदायूँ के पास से एक अद्द मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया।
























