बदायूँ।विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया

विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया

 बदायूं । जनपद में आज फ़रवरी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय के नेतृत्व में समस्त पदाभिहीत स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन जिसमें समस्त पदाभिहीत अधिकारीयों ने अपने-अपने बूथ पर पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 01.30 बजे तक उपस्थित रहकर दावे/आपत्तियां प्राप्त की तथा 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली के साथ साथ दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित सभी प्रकार के फार्मों यथा फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित), फार्म-7 एवं फार्म-8 प्राप्त किया गए । विशेष अभियान दिवस में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वैभव शर्मा एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 112 बिसौली, 113 सहसवान , 114 बिल्सी ,115 बदायूँ , 116 शेखूपुर , 117 दातागंज में मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी , सुपरवाइजर तथा पदाभिहीत अधिकारी की उपस्थित रहे । विशेष अभियान दिवस का सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्शों पर लाउडस्पीकर लगवाकर अथवा डुगडुगी बजवाकर भी किया गया । सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेन्टों का सहयोग प्राप्त किया गया एवं सभासद, ग्राम प्रधान, वॉलेन्टियर ने विशेष अभियान दिवस पर सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *