आजमगढ़।बडा हुसामपुर गांव में कृषि विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का हुआ आयोजन, अवैध धन उगाही का आरोप 

बडा हुसामपुर गांव में कृषि विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का हुआ आयोजन, अवैध धन उगाही का आरोप 

आजमगढ़। रानी की सराय ब्लाक के ग्राम पंचायत बड़ा हुसामपुर गांव में कृषि विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया गया।

 निजामाबाद तहसील में पड़ने वाले रानी की सराय ब्लाक के ग्राम पंचायत हुसामपुर बड़ागांव में मंगलवार कृषि विभाग की ओर से फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया । कैंप का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि सर्वेश सिंह के नेतृत्व में किया गया । आरोप है कि कैंप में पहुंचे किसानों से खेत की खतौनी और आधार कार्ड के साथ प्रति किसान 300 रुपये की वसूली की जा रही है। कुछ किसानों द्वारा पैसे देने से मना करने पर कथित तौर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि जो लोग शुल्क नहीं देंगे, उनकी किसान सम्मान निधि बंद कर दी जाएगी। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वीरेन्द्र नाथ मिश्र को दी । सूचना मिलते ही वे कैंप स्थल पर पहुंचे और वसूली के संबंध में पूछताछ की ।कर्मचारियों ने बताया कि यह वसूली एडीओ एजी के आदेश पर की जा रही है। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पूरे प्रकरण से खण्ड विकास अधिकारी को अवगत कराया। बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीओ एजी को कड़ी फटकार लगाई और वसूली में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए । शेष किसानों का रजिस्ट्रेशन कार्य बिना किसी शुल्क के पूरा कराया गया ।इस घटना के बाद क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि के नाम पर वसूली किए जाने की चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *