आगामी त्यौहारों कोमद्देनज़र रखते हुए थाना उसावां में पुलिस पीस कमेटी की मीटिंग।
बदायूँ।जनपद के उसावा थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों, विशेषकर रमजान और होली के दौरान क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखना था।
इस अवसर पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित क्षेत्रीय जनता से रमजान और होली के पर्वों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
क्षेत्राधिकारी दातागंज के. के. तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने रमजान और होली को राष्ट्रीय त्योहार बताते हुए इन पर्वों पर शांति बनाए रखने पर जोर दिया।
के. के. तिवारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने या किसी को परेशान करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे जेल भेजा जाएगा।
वहीं एसएचओ वीरपाल सिंह तोमर ने लोगो से कहा कि सभी लोगों को त्योहार को आपस में मिलजुल कर बनाना चाहिए।
पीस कमेटी की इस बैठक में नगर उसावा और आसपास के क्षेत्रों से कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र , पवन गुप्ता, विपिन गुप्ता, वार्ड सभासद, ध्रुव चौहान, देवेंद्र , राघवेंद्र सिंह,अर्जुन,वीरपालसिंह,अगनपाल
,सुनील,दिलशादखसक,ओमकार,बृजकिशोरसिंह,शिवकृष्ण,झीलेन्द्र दीक्षित,रमाकान्त दीक्षित,ओरेश कुमार ,सुरेन्द्रपाल आदेश, जवाहर सिंह,रतीराम बघेल सहित कई अन्य क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक शामिल थे।
























