छति ग्रस्त पुल के पोर्च के मरम्मत कार्य से प्रसन्नता
आजमगढ़। मिर्जापुर विकास खण्ड में पड़ने वाले श्रषि दुर्वासा धाम स्थित तमसा मंजूषा के तट पर जन सहयोग से निर्मित पुल का क्षतिग्रस्त पोर्च मरम्मत किया जा रहा है। इससे तीर्थयात्रियों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर होगी।समाजसेवी और शमशाबाद के ग्राम प्रधान मिस्टर प्रधान ने आज सुबह जेसीबी मशीन लगाकर पुल के मरम्मत का कार्य को शुरू कराया। पहले लोग मंजूषा नदी पर बने बांस बल्ली से बने चह से पार करते थे। लेकिन वाहन नहीं आ जा पाते थे। जन सहयोग से पुल बन जाने पे लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत हो गयी। गाड़ी मोटर आने जाने लगें। आवागमन बढ़ गया। पुल का पोर्च क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण तीर्थयात्रियों एवं राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। हमेशा खतरा बना रहता था।
समाजसेवी गुफरान अहमद बलराम तिवारी, जो श्रषि दुर्वासा दत्तात्रेय चंद्रमा ऋषि विकास समिति आजमगढ़ के व्यवस्थापक हैं, ने इस नेक कार्य के लिए ग्राम प्रधान मिस्टर प्रधान की सराहना की है।























