
सीयर में ‘हमारा आँगन–हमारे बच्चे’ उत्सव का शानदार आयोजन, निपुण बच्चों का हुआ सम्मान
संजीव सिंह बलिया। बीआरसी सीयर के प्रांगण में मंगलवार को ‘हमारा आँगन–हमारे बच्चे’ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी श्री फैसल आलम और खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील चौबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन के साथ किया।खंड शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि श्री फैसल आलम, विशिष्ट अतिथि श्री रविभूषण सिंह (सहायक विकास अधिकारी) व श्रीमती ममता श्रीवास्तव (सुपरवाइजर, सीडीपीओ प्रतिनिधि) को बैज, माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कम्पोजिट विद्यालय सीयर के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में सीयर ब्लॉक की 15 न्याय पंचायतों के कक्षा 1-2 के निपुण बच्चे, नोडल शिक्षक, संकुलाध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं व उनके बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। सहायक अध्यापक श्री राजी कमाल पासा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती किरण सिंह ने भी संबोधित किया।अपने उद्बोधन में श्री फैसल आलम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प व बेहतर संचालन पर जोर दिया। उन्होंने अच्छे कार्यों से प्रेरणा लेने व सभी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सभी निपुण बच्चों को बैग व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री सुनील चौबे ने शिक्षण को पवित्र कार्य बताते हुए समन्वय का आह्वान किया।कार्यक्रम में टीएलएम प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहां खंड विकास अधिकारी ने शिक्षकों की सराहना की, खासकर प्राथमिक विद्यालय बुद्धिपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता की टीएलएम को। देवेंद्र वर्मा, जयप्रकाश यादव, सोहराब अहमद, आशुतोष, तरुण पांडेय, विनोद कुमार मौर्य, अजीत सिंह, रमेश सिंह जितेंद्र वर्मा, राजा कमाल पाशा,सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। संचालन श्री नंदलाल शर्मा ने किया!

