Sunday, February 15

आजमगढ़।डिप्टी कमिश्नर ने ब्लाक व स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

डिप्टी कमिश्नर ने ब्लाक व स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण 

आजमगढ़। उपनिदेशक मत्स्य और अपर निदेशक स्वास्थ्य ने ब्लाक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा।

मंडलायुक्त के निर्देश पर उप निदेशक मत्स्य वी एन गौड़ ने तहबरपुुुुर ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने ब्लाक में स्थापना ,एन आर एल एम, मनरेगा,लेखा, पंचायत विभाग के पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूंछ – ताछ किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। तत्पश्चात उप निदेशक ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ओटी,प्रसव कक्ष,लैब आदि का निरीक्षण किया। उपनिदेशक निरीक्षण के दौरान खुश नजर आए। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर सुशील अग्रहरी, दंत चिकित्सक डाक्टर पवन यादव, खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद राय, पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक स्वास्थ्य डाक्टर बी के सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ सफाई, उपस्थित रजिस्टर, ओटी, लैब आदि का निरीक्षण किया। अपर निदेशक ने क्रीम नाशक दवा खिलायें जाने की जानकारी ली।सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *