Monday, February 16

बदायूँ।साइबर क्राइम पुलिस द्वारा ठगी के 82222 रूपये वापस दिलवाये

साइबर क्राइम पुलिस द्वारा ठगी के 82222 रूपये वापस दिलवाये

बदायूं । ठगी प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी गयी 82,222/- की पूर्ण धनराशि को पुलिस टीम द्वारा संबंधित बैंक में होल्ड कराते हुये वापस कराया।

जनपद में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ,अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी व क्षेत्राधीकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय द्वारा जन सामान्य को समय-समय पर जागरूक कराया जाता रहा‌है।साइबर क्राइम पुलिस थाना ने आवश्यक‌‌व त्वरित कार्यवाही करते हुए आज‌ ठगी‌प्र‌करण‌का खुलासा कर‌दिया। जिसमें पीडित व शिकायतकर्ता दीपक सिह पुत्र राजवीर सिह निवासी ग्राम नवादा, थाना वजीरगंज के साथ दिनांक 18नवम्बर2025 को 82,222/- रुपये की साइबर ठगी की गयी थी, जिसकी दीपक सिहं द्वारा साइबर क्राइम थाना में उपस्थित होकर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करायी थी ।जिसमें थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए साइबर ठगी की पूर्ण धनराशि 82,222/- धनराशि तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदुपरान्त उक्त साइबर ठगी की धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में स्थानान्तरित किये जिसमें पीड़ित के खाते में आज फ्राड की गई पूर्ण धनराशि 82,222/- रुपये वापस कराये गये है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय साइबर टीम,प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिह मय जनपदीय साइबर सेल शामिल रहे। एसएसपी ने कहा कि लोन‌ व‌ गेम एप के मकडजाल से बचें। साइबर अपराधियो द्वारा‌‌ व्हाट्स एप स्क्रीनशेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर अपका फोन एक्सेस करके उसका गलत उपयोग किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर हमेशा सावधान रहें।किसी भी दशा में अपना व्यक्तिगत विवरण किसी अनजान के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आने वाले विज्ञापनों से खरीदारी में हमेशा सावधान रहें। ठगी का शिकार होने पर अपने नजदीकी थाने की साइबर सेल पर तत्काल संपर्क करें अथवा भारत सरकार द्वारा जारी नंबर 1930 पर कॉल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *