
भांजे के प्यार में पागल पूजा ने भांजे और उसके साथियों साथ अपने पति का गला काटकर उतारा मौत के घाट
हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम देकर भांजा हुआ फरार हत्यारोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजीब खान
शाहजहांपुर ।बीती रात जनपद के थाना पुवायां क्षेत्र के ग्राम भटपुरा चंदू में एक पत्नी ने अपने आशिक और उसके साथियों संग मिलकर अपने पति का गला काटकर खौफनाक घटना को अंजाम दिया हत्या करने के बाद आशिक अपने साथियों के साथ मौके से खिसक लिया वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के अनुसार पुवायां क्षेत्र के गांव भटपुरा चंदू निवासी बलराम (30 वर्ष) की उसकी पत्नी पूजा देवी और हरदोई के थाना पिहानी के गांव सलेमपुर डर्रा के रहने वाले भांजे आदेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गला काटकर हत्या कर दी। आरोप है कि आदेश के अपनी मामी पूजा से अवैध संबंध थे। बलराम इसमें बाधा बन रहा था।
बलराम अपनी पत्नी पूजा देवी और दो पुत्र, दो पुत्रियों के साथ गांव से बाहर रहते थे। बलराम का भांजा आदेश 28 जनवरी को अपने दो साथियों के साथ बलराम के घर आया था। बलराम के दिव्यांग भाई राजू ने पुलिस को बताया कि रात एक बजे भाई बलराम के जोर से चीखने की आवाज पर उसने रोशनदान से झांक कर देखा तो आदेश को हत्या करते हुए पहचान लिया। दो अन्य लोगों को वह नहीं जानता है। आदेश के उनकी भाभी पूजा से अवैध संबंध थे, इस कारण दोनों ने साजिश रचकर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर बलराम की हत्या की है।
हत्या की सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ प्रवीण मलिक और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। मौके से भागे आदेश और उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीम हरदोई गई है। पूजा को हिरासत में ले लिया गया है। सीओ ने बताया कि राजू की तहरीर मिल गई है। इसमें आदेश और पूजा के बीच अवैध संबंधों में बलराम की हत्या का आरोप है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
























