
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ । मेहनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को भोरम पुर पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
वादिनी ने मेहनगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेहनगर थाने के बसिला गांव निवासी राजन सोनकर पुत्र सरेम सोनकर शादी का झांसा देकर दो साल से शारीरिक संबंध बनाया। जब शादी की बात आयी तो इंकार कर दिया। पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना में जुट गयी।
उपनिरीक्षक आदिल ख़ां हमराही पुलिस शिवपूजन यादव के साथ वांछित अभियुक्त को भोरमपुर पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया ।























