
तहबरपुुुुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार ।
आजमगढ़। जिले के तहबरपुुुुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त को किशुनदास पुर अंडर पास के पास से गिरफ़्तार चालान कर दिया।
तहबरपुुुुर पुलिस ने 16 जनवरी को पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर एक अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध स्थापित करने तथा बाद में शादी से इनकार करने व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत किया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक लोकेश मणि त्रिपाठी कर रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुकदमे में नामित अभियुक्त को किशुनदासपुर अंडरपास के पास से तौफीक पुत्र असरफ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।























