
जौनपुर में चाइनीज मांझा बना मौत का कारण, डॉक्टर की दर्दनाक मौत से फैली सनसनी
जौनपुर। जिले में खतरनाक चाइनीज मांझे ने एक और जिंदगी छीन ली। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया गांव स्थित प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के सामने बाइक सवार डॉक्टर की गर्दन कटने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
मृतक की पहचान केराकत कोतवाली क्षेत्र निवासी डॉ. मोहम्मद शमीर के रूप में हुई है, जो फिजियोथेरेपी और निजी प्रैक्टिस करते थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह वे किसी कार्य से जौनपुर मुख्यालय आए थे। वापस लौटते समय सड़क पर फैले चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए, जिससे उनकी गर्दन गहरे तक कट गई और वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि वह अपने बच्चे की फीस जमा कर स्कूल से बाहर निकले ही थे कि अचानक बाइक सवार गिर पड़ा। पास जाकर देखा तो उसकी गर्दन कटी हुई थी। मौके पर मौजूद ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने तत्काल एंबुलेंस मंगाकर गंभीर स्थिति में उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन बिक्री के कारण यह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद शहरवासियों में रोष व्याप्त है और लोग चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे
























