Sunday, February 15

मथना ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर विवाद, कुछ ग्रामीणों ने डाली बाधा

मथना ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर विवाद, कुछ ग्रामीणों ने डाली बाधा

 उसावां (दातागंज), बदायूं।मथना ग्राम पंचायत में प्रधान के आदेश पर इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य का उद्देश्य गांव का पानी सही दिशा में मोड़कर तालाब तक पहुंचाना है, ताकि खेतों में जलभराव न हो और ग्रामीणों की फसल सुरक्षित रह सके।

लेकिन विकास कार्य के दौरान कुछ लोगों द्वारा लगातार बाधा डाली जा रही है। शिकायत के मुताबिक महेंद्र पाल पुत्र लज्जरान, ब्रजमोहन पुत्र महेंद्र पाल और प्रवीन पुत्र राजपाल इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण के कार्य में रुकावट पैदा कर रहे हैं, जिससे गांव में विवाद की स्थिति बन गई है।

मामले की जानकारी मिलते ही उसावां थाना अध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर ने संज्ञान लिया। उन्होंने शिकायतकर्ता ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि गांव का काम बिना रुकावट पूरा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *