Sunday, February 15

बलिया।रसड़ा विधानसभा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज सहित सभी 210 मतदान केन्द्रों पर सूची चस्पा, पात्र मतदाताओं से नाम जुड़वाने की अपील

रसड़ा विधानसभा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज सहित सभी 210 मतदान केन्द्रों पर सूची चस्पा, पात्र मतदाताओं से नाम जुड़वाने की अपील

 संजीव सिंह बलिया। रसड़ा।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 358 रसड़ा के सभी 210 मतदान केंद्रों एवं 420 मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया गया। यह जानकारी उप जिलाधिकारी रसड़ा रवि कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अमर शहीद भगत सिंह इण्टर कॉलेज रसड़ा के समस्त बूथों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया।उप जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,14,982 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,74,678 पुरुष, 1,40,298 महिला तथा 06 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 14,821 नॉन-मैपिंग मतदाता तथा 51,409 ASD श्रेणी के मतदाता भी चिन्हित किए गए हैं।उन्होंने बताया कि 6 जनवरी 2026 को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी के साथ खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, संबंधित प्रधानाचार्य, बीएलओ (BLO) एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।रवि कुमार ने कहा कि 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, ऐसे पात्र नागरिकों के नाम BLO ऐप के माध्यम से जोड़े जा रहे हैं। वहीं मतदाता सूची में नाम, आयु अथवा पते से संबंधित त्रुटियों के संशोधन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है।उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे समय से अपने-अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधार हेतु आवेदन करें, ताकि आगामी चुनावों में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *