Sunday, February 15

बलिया।राज भवन जयपुर राजस्थान में “शिक्षा भूषण सम्मान” से सम्मानित हुए बलिया के संजय यादव

राज भवन जयपुर राजस्थान में “शिक्षा भूषण सम्मान” से सम्मानित हुए बलिया के संजय यादव

  संजीव सिंह बलिया।बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया एवं भारतीय शिक्षा मंडल कानपुर देहात के संयुक्त तत्वाधान में 5 जनवरी 2026 को राजभवन जयपुर राजस्थान में आयोजित भारतीय संस्कृति,शिक्षा, साहित्य एवं भाषा के प्रचार प्रसार, उन्नयन में सराहनीय योगदान हेतु महामहिम हरिभाऊ किशन राव बागड़े जी राज्यपाल जयपुर राजस्थान द्वारा बलिया जनपद के कंपोजिट विद्यालय सवन, चिलकहर पर सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत शिक्षक डॉ संजय कुमार यादव को शिक्षा भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया। साथ ही बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉO राजेश कुमार शर्मा एवं डॉO संजय यादव क़े सम्पादन में संकलित साझा संकलन पुस्तकों “राष्ट्र निर्माण में स्काउट एवं गाइड की भूमिका” तथा “पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां” पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ किशन राव बागड़े जी द्वारा यह कहा गया कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ने का रास्ता खोलती है लेकिन शिक्षक समाज का निर्माण करता है। जब जब समाज को सही दिशा देने की आवश्यकता पड़ी है तब तब किसी न किसी शिक्षक द्वारा ही समाज को सही दिशा दिखाया गया है। शिक्षकों के नवाचारों की सराहना करते हुए इसी तरह उत्तरोत्तर प्रगति के शुभाशीष के साथ नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *