संदिग्ध परिस्थितियों में ठेके पर काम कर रहे मजदूर की मौत
आजमगढ़। अहरौला के मतलूबपुर कस्बे में ठेके पर मकान के निर्माण काम में लगे मजदूर की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा कर अपनी सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताते चलें मतलूबपुर कस्बे में व्यवसायी मिंटू जायसवाल के मकान का निर्माण का काम चल रहा था निर्माण का काम बिहार के रहने वाले ठेकेदार बृजेश तिवारी ने ठेका पर ले रखा था रविवार को छत ढलाई का काम देर रात तक चलता रहा काम निपटने के बाद मजदूर अपने साथियों के साथ कमरे पर गया और उसकी तबीयत खराब हो गई मजदूर अंगद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला मे इलाज के लिए लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया अंगद (38) पुत्र अर्जुन ग्राम चकतगे सठियांव जनपद आजमगढ का निवासी था मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था पत्नी सुमन का रो रो कर वुराहाल है।
इस संबंध में प्रभारी थाना इंचार्ज रविंद्र नाथ पांडे ने बताया की परिजन मौके पर पहुंचे थे पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव अपनी सुपुर्गी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो जाएंगे।























