Monday, February 16

आजमगढ़।मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का छह को होगा आयोजन 

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का छह को होगा आयोजन 

अहरौला /आजमगढ़ ।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सेवा के अंतर्गत जिले में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आगामी 6 जनवरी को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसमें मानसिक रोग से जुड़े बड़े-बड़े चिकित्सक इस स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगे इसके प्रचार प्रसार के लिए गांव-गांव जाने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए आज दिन सोमवार को सुबह की 11:00 जागरूकता गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर डॉक्टर मोहनलाल ने रवाना किया प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहनलाल ने बताया आज के समय में हर व्यक्ति कहीं ना कहीं किसी समस्याओं को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो रहा है जिससे उसकी दिनचर्या बिगड़ती जा रही है और अनेक बीमारियों की समस्याओं से ग्रसित हो जा रहा है इसके निदान के लिए शासन के निर्देश पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 6 जनवरी को किया गया है इसमें मनुष्य के अंदर नींद का ना आना देर से सोना, गुस्सा बहुत अधिक आना, बार-बार चिड़चिड़ापन हो जाना, बार-बार बेहोश हो जाना, किसी नशे का आदी हो जाना

उदास रहना बार-बार घबराहट और चिंता करना, ऐसी तमाम समस्याओं से निजात के लिए जिले से डॉ सुमित कुमार डॉक्टर सौरभ कुमार डॉ नेहा पांडे य शिविर में शामिल होंगी क्षेत्र के लोगों से अपील है कि इस शिविर में शामिल होकर अपना चेकअप कराएं और इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लें

इस मौके पर डॉक्टर मोहनलाल डॉक्टर सुनीता पांडे य राजेंद्र प्रसाद कमलेश कुमार डॉ ओम प्रकाश चौरसिया डॉक्टर शिवकुमार यादव डॉक्टर सुरेंद्र प्रताप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *