Sunday, February 15

आजमगढ़।सपा नेता ने किया क्रिकेट ट्नामेंट मैच का उद्घाटन 

सपा नेता ने किया क्रिकेट ट्नामेंट मैच का उद्घाटन 

आजमगढ़। रैसिंहपुर गांव में आयोजित अण्डर आर्म क्रिकेट ट्नामेंट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के नेता कमलेश यादव ने फीता काट कर किया।

समाज वादी पार्टी के नेता कमलेश यादव ने शुक्रवार को क्षेत्र के रैसिंहपुर में आयोजित क्रिकेट ट्नामेंट का फीता काट कर उद्घाटन किया।कार्यकर्ताओं ने कमलेश यादव का माला पहनाकर स्वागत किया। क्रिकेट गेद भी खेल कर शुरुआत किया।कमलेश यादव जिला पंचायत क्षेत्र ददरा भगवानपुर से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी हैं। उन्होंने ने खेल की सराहना किया और कहा कि खेल से सर्वांगीण विकास होता है। खेल वह सोपान है जिससे युवा बहुत ऊंचाई पर पहुंच जाता है। उन्होंने ने कहा कि खेल खेल की भावना से खेला जाना चाहिए हार-जीत से नहीं। इससे भाईचारा कायम होता है।इस अवसर पर कमेंटी के शिवांक यादव, राहुल गौड़, आलोक यादव,नीरज गौड़, शिवम् यादव, प्रतीक सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *