Sunday, February 15

शाहजहांपुर।निष्प्रयोज्य सामग्री से नववर्ष कार्ड निर्माण व प्रदर्शनी आयोजित

निष्प्रयोज्य सामग्री से नववर्ष कार्ड निर्माण व प्रदर्शनी आयोजित

शाहजहांपुर।स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहांपुर के बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा इंटर्नशिप के दौरान सोमवार को निष्प्रयोज्य सामग्री से नववर्ष कार्ड निर्माण एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने घरों में उपलब्ध पुराने शादी के कार्ड एवं अन्य बेकार सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए आकर्षक नववर्ष कार्ड तैयार किए और उनका प्रदर्शन किया। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रशिक्षुओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता जीवन का अभिन्न अंग है और इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार और पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देते हैं।

निर्णायक मंडल द्वारा कार्डों की गुणवत्ता और रचनात्मकता के आधार पर प्रथम स्थान रूपाली त्रिपाठी, द्वितीय स्थान अनुशिका प्रजापति, अंशी यादव एवं सैयद फारूज़ अली तथा तृतीय स्थान अभिलाषा सागर, सोनाली शर्मा एवं रेखा देवी को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक श्री अमित गुप्ता के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. बृज निवास ने सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *