Monday, February 16

बलिया।नगरा से उधरन तक सनातन एकता का संदेश: भूमि पूजन के बाद भव्य मोटरसाइकिल यात्रा सम्पन्न

नगरा से उधरन तक सनातन एकता का संदेश: भूमि पूजन के बाद भव्य मोटरसाइकिल यात्रा सम्पन्न

अमर बहादुर सिंह बलिया शहर 

नगरा स्थित रूद्राक्ष मैरिज हॉल में 03 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन के निमित्त आज विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन के उपरांत सनातन चेतना और सामाजिक एकता का संदेश देने हेतु भव्य मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया गया, जो रूद्राक्ष मैरिज हॉल से प्रारंभ होकर नगरा, मलप, निकासी, कसौंडर, भीमपुरा होते हुए उधरन में आयोजित हो रहे हिन्दू सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई।

इस यात्रा का नेतृत्व खण्ड कार्यवाह श्रीमान बृजेश जी भाई साहब एवं धर्म जागरण विभाग प्रमुख श्रीमान नवीन जी भाई साहब के सानिध्य में हुआ। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। “सनातन धर्म की जय”, “हिन्दू समाज एकजुट हो” जैसे नारों से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

आयोजकों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल यात्रा समाज में धर्म जागरण, सांस्कृतिक चेतना एवं संगठन की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निकाली गई। यात्रा के समापन पर उधरन स्थित हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम स्थल पर संक्षिप्त सभा आयोजित कर सभी कार्यकर्ताओं से 03 जनवरी 2026 को रूद्राक्ष मैरिज हॉल, नगरा में आयोजित होने वाले मुख्य हिन्दू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई।

आयोजन समिति ने समस्त सनातनी हिन्दू भाई-बहनों से सादर निवेदन किया है कि वे इस ऐतिहासिक हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित होकर सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं समाज की एकता को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *