Monday, February 16

बलिया में कड़ाके की ठंड से स्कूलों में दो दिवसीय अवकाश, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित।

बलिया में कड़ाके की ठंड से स्कूलों में दो दिवसीय अवकाश, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित।

 संजीव सिंह बलिया।जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने जनपद बलिया के समस्त परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित स्कूलों में 29 एवं 30 दिसंबर 2025 को छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय अत्यधिक शीतलहर, कोहरे, गलन एवं लगातार गिरते तापमान के कारण छात्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं हित संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए लिया गया।शिक्षकों की ड्यूटीबीएसए ने स्पष्ट किया कि सभी शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्य विद्यालयों पर ससमय उपस्थित रहकर शासकीय एवं विभागीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *