बदायूं सांसद आदित्य यादव 29 व 30 दिसंबर को लोकसभा क्षेत्र में रहकर जनसुनवाई करेंगे।
बदायूं। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव 29 और 30 दिसंबर को अपने लोकसभा क्षेत्र में रहकर जनता की समस्याएँ सुनेंगे और जनसंपर्क कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।वहीं 29 दिसंबर को सांसद बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक, सामाजिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से सीधे संवाद करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं तथा विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करेंगे।
वहीं 30 दिसंबर को सुबह 9 बजे सांसद अपने निजी आवास डीएम रोड, सिविल लाइंस, बदायूं में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुनकर सांसद संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाएंगे।
इसके बाद आदित्य यादव लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न राजनैतिक और निजी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। सांसद का यह दौरा जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जनता की आवाज को सीधे सत्ता तक पहुँचाना और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानना है।
























