Sunday, February 15

भदोही।मसूधी तालाब में विशाल अजगर का रेस्क्यू, वन विभाग ने किया सुरक्षित रिलीज की तैयारी।

मसूधी तालाब में विशाल अजगर का रेस्क्यू, वन विभाग ने किया सुरक्षित रिलीज की तैयारी।

शरद बिंद 

दुर्गागंज/भदोही । अभोली ब्लॉक के मसूधी तालाब पर रविवार सुबह एक हैरान करने वाली घटना घटी। लाल जी पाल अपने बेटे संदीप पाल के साथ भेड़ चराने के लिए तालाब के किनारे पहुंचे थे। अचानक उनके सामने एक विशालकाय अजगर नजर आया। डर से घबराकर उन्होंने तुरंत ग्राम प्रधान के पुत्र सोनू पांडे को सूचना दी। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण वहां जमा हो गए और अजगर को देखकर हैरान रह गए।

ग्राम प्रधान ने फौरन इसकी जानकारी वन विभाग को दी। डीएफओ विवेक कुमार यादव के निर्देश पर रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम के प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला (डिप्टी रेंजर) ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर बड़ी सावधानी और कड़ी मेहनत से इस खतरनाक अजगर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। अजगर को जूट के बोरे में सुरक्षित बंद किया गया और ज्ञानपुर ले जाया गया।

बताया गया है कि इसे जल्द ही मिर्जापुर जिले के घने जंगलों में उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन में वन प्रहरी दिनेश कुमार, बीट प्रभारी नंदलाल, वन प्रहरी राजकुमार, मनोज कुमार, अनुज कुमार, महेंद्र कुमार आदि सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

यह घटना स्थानीय लोगों के लिए रोमांचक अनुभव रही, वहीं वन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया और टीमवर्क की हर तरफ सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *