ग्राम सभा गौरा में गरीबों को कंबल वितरण, 230 जरूरतमंद लाभान्वित
जौनपुर।बदलापुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी दाऊद अंसारी द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 230 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी दाऊद अंसारी ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि समाज का हर गरीब सुकून की नींद ले सके। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे कार्य आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सत्यनारायण नाविक, पप्पू सिंह, रोहित रतन, कुंजल नाविक, इलियास अंसारी, एजाज अंसारी, बेचू सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए समाजसेवी का आभार व्यक्त किया।
























