Sunday, February 15

जौनपुर में शाहगंज से मुंगराबादशाहपुर तक 65 KM लंबी सड़क होगी फोरलेन, लोगों को म‍िलेगा फायदा

जौनपुर में शाहगंज से मुंगराबादशाहपुर तक 65 KM लंबी सड़क होगी फोरलेन, लोगों को म‍िलेगा फायदा

जौनपुर।जनपद से होकर गुजरने वाले प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग (एसएच – 7) का शाहगंज से मुंगरा बादशाहपुर तक का 65 किलोमीटर हिस्सा फोरलेन में तब्दील होगा। शासन के निर्देश पर लोक पीडब्ल्यूडी की ओर से 1490 करोड़ रुपये एस्टीमेट शासन को भेज दिया है।

प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग के चैनेज संख्या 53.170 (मुंगराबादशाहपुर) से 118.200 शाहगंज तक का हिस्सा अभी महज सात मीटर चौड़ा है। उक्त मार्ग का प्रयागराज से मुंगराबादशाहपुर तक का हिस्सा व गोरखपुर से शाहगंज का हिस्सा लगभग फोरलेन बन चुका है।

शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उक्त मार्ग के बचे हुए हिस्से को फोरलेन में तब्दील किए जाने कि मांग की थी। मार्ग पर वाहनों के भारी आवागमन के चलते चौड़ीकरण की मांग लगातार उठाई जा रही थी। मार्ग के फोरलेन बनाए जाने के क्रम में गोमती, पीली व सई नदी पर तीन दीर्घ सेतु का निर्माण भी किया जाएगा।

फोरलेन निर्माण में अनुमानित लागत एक नजर में

भूमि अधिग्रहण: 420 करोड़

पोल शिफ्टिंग: 7.34 करोड़

मुआवजा भवन: 21.40 करोड़

वृक्ष कटान: 5.63 करोड़

दीर्घ सेतु (तीन): 72.62 करोड़

सिविल कार्य: 774.33 करोड़

अन्य लागत मिलाकर कुल 1490 करोड़।

वर्तमान समय में प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग जनपद के अति व्यस्ततम मार्गों में एक है। इसके फोरलेन बन जाने से प्रयागराज से गोरखपुर तक की न सिर्फ दूरी घटेगी बल्कि यात्रा में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा। इसके निर्माण से जौनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल में यातायात, धार्मिक पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।- रमेश सिंह, विधायक शाहगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *