Monday, December 15

भदोही।दुर्गागंज में साइबर फ्रॉड की धन राशि वापस

दुर्गागंज में साइबर फ्रॉड की धन राशि वापस

शरद बिंद

भदोही/दुर्गागंज। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए त्वरित कार्रवाई की मिसाल पेश की है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में दुर्गागंज थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता व साइबर सेल के हेड कांस्टेबल गोवर्धन कुशवाहा ने अथक प्रयास से एक पीड़ित के खाते में फ्रॉड से गई 25 हजार रुपये की राशि वापस कराई।

घटना दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गड़ौरा गांव निवासी विनोद कुमार पाल की है। उनके खाते से गलत ट्रांजैक्शन के जरिए 25,000 रुपये किसी अज्ञात खाते में चले गए थे। परेशान विनोद ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बैंक के साथ समन्वय कर लेन-देन को होल्ड कराया गया।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए साइबर सेल ने तत्परता दिखाई और मात्र कुछ घण्टों में ही पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर करा दी। पैसे वापस मिलते ही विनोद कुमार पाल के चेहरे पर मुस्कान छा गई। वे खुशी-खुशी घर लौटे।

इस कार्रवाई की क्षेत्र में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आम जनता में विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *