खुटहन में चार युवक शांति भंग में गिरफ्तार, तेजीबाजार में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा।
जौनपुर। जनपद के थाना तेजीबाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित चल रहे एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इसकी जानकारी मुखबिर से मिली, जिसके बाद थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को बरईपार से मछलीशहर जाने वाले मार्ग पर स्थित पुल के पास से दबोच लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान रितिक शर्मा, पुत्र राजेन्द्र शर्मा, निवासी नेवढिया, थाना तेजीबाजार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 62/2025 में धारा 84, 137(2), 64 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल, कांस्टेबल क्रांति कुमार और कांस्टेबल संदीप खरवार शामिल रहे।
थाना खुटहन पुलिस ने मंगलवार को शांति भंग की आशंका में चार युवकों को गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में अशांति फैलाने की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। सभी को धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार किए गए युवकों में संदीप बिंद (30), सौरभ बिंद (18), कृष्ण चौरसिया (34) और गोविन्दा (19) शामिल हैं। सभी का पता लवायन, थाना खुटहन, जौनपुर बताया गया है। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय, उपनिरीक्षक महेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह और कांस्टेबल मानिन्द्र यादव शामिल रहे।

