Tuesday, December 16

बलिया में दिल्ली प्रशासन की FIR के विरोध में NMOPS/अटेवा पदाधिकारियों ने जलाईं FIR की प्रतीकात्मक प्रतियाँ, संघर्ष जारी रखने का दम।

बलिया में दिल्ली प्रशासन की FIR के विरोध में NMOPS/अटेवा पदाधिकारियों ने जलाईं FIR की प्रतीकात्मक प्रतियाँ, संघर्ष जारी रखने का दम।

 संजीव सिंह बलिया। दिल्ली प्रशासन द्वारा NMOPS के पदाधिकारियों पर FIR दर्ज करने के खिलाफ अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश एवं NMOPS के राष्ट्रीय आह्वान पर बलिया में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। अटेवा पेंशन बचावो मंच बलिया के तत्वावधान में जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय एवं जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न शिक्षक और कर्मचारी साथियों ने FIR की प्रतीकात्मक प्रतियाँ जलाईं और अपने आक्रोश का इजहार किया।जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय ने बताया कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। जब हम लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए आवाज उठाते हैं, तो उसे अपराध नहीं माना जाना चाहिए। दिल्ली प्रशासन द्वारा NMOPS/अटेवा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों पर FIR दर्ज करना न्याय और लोकतंत्र के खिलाफ़ है।मंच ने स्पष्ट रूप से दिल्ली प्रशासन से मांग की है कि:निर्दोष साथियों पर दर्ज FIR तत्काल वापस ली जाए।शांतिपूर्ण आंदोलन के अधिकार का सम्मान किया जाए।कर्मचारियों की आवाज को दबाने के बजाय उन्हें सुना जाए।अटेवा के अभिषेक राय, राकेश कुमार मौर्य, विनय राय, पंकज सिंह, संजय पाण्डेय, मलय पाण्डेय, संजीव कुमार सिंह, राकेश सिंह, क्रांति देव सिंह, पंकज कुमार, मदन यादव, श्याम नारायण सिंह, राजकुमार गुप्ता सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी साथी इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहे।अधिकारियों ने कहा, “FIR वापस लो, संघर्ष जारी रहेगा! जब तक न्याय नहीं, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *