Tuesday, December 16

बदायूँ।भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

बदायूं में संविधान दिवस पर हुआ कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने ली शपथ।

 बदायूँ।भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जनपद बदायूं के गुड्डू लोन में संपन्न हुआ।

इस विचार गोष्ठी में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश संगठन मंत्री संजीव सागर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। आजाद समाज पार्टी काशीराम, जनपद बदायूं के जिलाध्यक्ष तमीमुद्दीन बाबू चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व भीम आर्मी जिला संयोजक प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली।

कार्यक्रम में अरशद गाजी, अहमद मंसूरी, पूर्व मीडिया प्रभारी अन्वेष कुमार सहित आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

मुख्य अतिथि संजीव सागर ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान हमारी जड़ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह देश सिर्फ और सिर्फ संविधान से चलेगा और जब तक देश में संविधान और लोकतंत्र जिंदा है, तब तक कोई भी इसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *