Tuesday, December 16

आजमगढ़:सपा के दसों विधायकों और सांसद धर्मेंद्र यादव ने SIR में हो रही समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिला

सपा के दसों विधायकों और सांसद धर्मेंद्र यादव ने SIR में हो रही समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिला

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 आजमगढ़। SIR से हो रही समस्याओं के संबंध में दसों विधायकों संग सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने डीएम रविन्द्र कुमार से मुलाकात कर अवगत कराया है। जिसके बाद मीडिया से रूबरू हुए सांसद धर्मेंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि SIR को लेकर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक स्तर पर अधिकारी भेदभाव कर रहे है तो कई जगहों पर मतदाताओं के नाम काटे जा रहे है। यह भाजपा का चुनाव जीतने का हथकंडा है। लेकिन जनता इसका जवाब 2027 में देगी। दो दिन पहले पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का तंज की खेसारी लाल यादव के जैसे ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव का होगा हस्र के सवाल पर सपा सांसद धर्मेंद्र ने निरहुआ को बड़बोला की उपाधि से नवाजते हुए ब्रह्मा को चुनौती देने वाला कह कर जवाब देने से टाल दिया। इस दौरान सपा प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक संग्राम यादव, विधायक अखिलेश यादव, विधायक डॉक्टर एच एन पटेल, प्रवक्ता विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *