रेडक्रॉस ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में सराहनीय कार्य के लिए महिला आपदा मित्रों को सम्मानित किया
शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं नोडल आपदा प्रबंधन अरविंद कुमार के कार्यालय में तहसील सदर की आपदा मित्रों नेहा कश्यप, शिवानी वर्मा, लक्ष्मी कश्यप, दिव्यांशी, राशि शुक्ला, मोनी आर्या एवं स्नेहा को रेडक्रॉस मेडल, मिष्ठान, प्रमाण पत्र एवं रेडक्रॉस द्वारा प्रदत्त महिला स्वच्छता हेतु स्वच्छता किट एवं मास्क, रेडक्रॉस की विस्तृत जानकारी हेतु प्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं नोडल आपदा प्रबंधन अरविंद कुमार एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी द्वारा संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान करते हुए अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ आपदा प्रबंधन में सहायक भूमिका के लिए रेडक्रॉस की सराहना की। इस अवसर पर सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि रेडक्रॉस ने सदैव जन स्वास्थ्य एवं मानव सेवा में सहायक भूमिका निभाई है।
यह सम्मान, उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ब्रजेश पाठक की संकल्पना के अनुरूप, महिला सशक्तिकरण मिशन के अंतर्गत उन महिला आपदा मित्रों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जा रहा है जिन्होंने बाढ़ एवं राहत कार्यों में आपदा मित्र के रूप में अमूल्य योगदान दिया है। संकट के समय में उनकी मानवीय सेवाएँ महिला सशक्तिकरण मिशन के लिए प्रेरणादायक, सहायक एवं सराहनीय हैं। डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि यह सम्मान अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार के मार्गदर्शन एवं कुशल कार्यशैली का प्रमाण है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार अपर ज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नरेन्द्र कुमार सिंह ज़िला युवा कल्याण अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी उसमान अली खाँ अवनीष सक्सेना, एडवोकेट शोएब अन्सारी, सुनील अन्चल, आपदा विषेषज्ञ अभिषेक श्रीवास्तव, कमाण्डर आपदा मित्र इन्द्रजीत लोदी, प्रधान सहायक विनोद कुमार मिश्रा, पुरूस्कार प्राप्त करने वाली महिला मित्र नेहा कष्यप, षिवानी वर्मा, लक्ष्मी कष्यप, दिव्यांषी, राषि शुक्ला, मोनी आर्या, स्नेहा अग्रज जौहरी, अनुज जौहरी एवं पवन सक्सेना आदि लोग उपस्थित थे।

