सिद्ध पीठ मां सिद्धेश्वरी धाम पर राम कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन।
राम प्रसाद मिश्र
लालगंज आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिधौना ग्राम सभा में स्थित बांवन गांव कूबां की अधिष्ठात्री देवी मां सिद्धेश्वरी देवी मंदिर के पावन स्थल पर भव्य राम कथा की शुरुआत 10 नवंबर से शुरू होकर 14 नवंबर दिन शुक्रवार तक चला और शनिवार को विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन हुआ ।कथावाचक पूज्य विश्वम्भर महराज जी राम कथा कहे। राम कथा को सुनने के लिए दूर दराज गांवों से भक्तगण आये और श्रद्धा भक्ति विश्वास तन मन धन से भक्तिमय होकर कथा को सुने। जब तक राम कथा हुआ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। भंडारे में हजारों भक्तगण आए और प्रसाद को ग्रहण किये भगवान राम के कथा को सफल बनाने के लिए पूरे क्षेत्र के बच्चे बूढ़े नौजवान महिलाएं एवं क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। मां सिद्धेश्वरी जी की कृपा से यह कार्य सफल हुआ। क्षेत्रवासियों का कहना है कि हर धर्मस्थल व मंदिर पर ऐसे धार्मिक कार्य अवश्य होनी चाहिए जिससे हर लोगों के हृदय में श्रद्धा भक्ति और विश्वास बढ़ेगा और भगवान राम के चरित्र को जानकार लोग सच्चे रास्ते पर चलने का प्रयास करेंगे। जब तक राम कथा चला शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेहनाजपुर थाना प्रभारी मनीष पाल एवं उनके सहयोगियों का सहयोग रहा। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।























