दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका:8 की मौत, दो दर्जन लोग घायल
दिल्ली, उत्तर प्रदेश,मुंबई और हरियाणा में हाई अलर्ट
दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई है और दो दर्जन लोग घायल हैं। वहीं धमाके की वजह साफ नहीं है। वहीं इसके बाद दिल्ली समेत मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।वहीं इस बीच पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम 6.55 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 की पार्किंग में खड़ी एक इको कार में धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की गाड़ियां जल गईं।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है।

