Sunday, February 15

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की बैठक सम्पन्न।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की बैठक सम्पन्न।

शाहजहाँपुर। योगेंद्र यादव 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति के  सभापति डॉ रतन पाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त,  विजय बहादुर पाठक, डॉ सुधीर गुप्ता तथा जिलाधिकारी  धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  राजेश द्विवेदी तथा सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में रिटायर पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के भुगतान की स्थिति के बारे में विभागों से जानकारी ली। लंबित मामलों में उनका तत्काल निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि प्रकरणों को समयावधि में निस्तारित किया जाए। सेवानिवृत्ति एवं मृतक कार्मिकों के देयकों के संबंध में सुनवाई करते हुए माननीय सभापति ने निर्देश दिए कि सभी के देयकों के भुगतान समय से किया जाए। मृतक आश्रितों को जल्द से जल्द नौकरी दिलाई जाए। माननीय बजट आवंटन के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि  मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि प्राप्त बजट को समय से खर्च किया जाए आवश्यकता पड़ने पर मांग की जाए। बैठक में विद्युत विभाग के जेई अंकित कुमार तिवारी को फोन लगाया गया उनके द्वारा फोन ना उठाने पर माननीय सभापति द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि जेई का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्यवाही की जाए तथा एक माह तक जिले के समस्त जेई को अचानक कॉल कर कॉल उठाने डाटा समिति को उपलब्ध कराया जाए। माननीय सभापति ने निर्देश दिए कि लोगों को सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को पहुंचाया जाए।

अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा। अनवरत अच्छा कार्य करके जनपद को आगे बढ़ाया जाएगा। समिति द्वारा सी0एम0 डैशबोर्ड में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने तथा उच्च रैंकिंग प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी को बधाई दी गयी।

इस अवसर पर नगर आयुक्त डा0 विपिन कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक  अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी  ऋषिपाल सिंह एवं समिति के निजी सचिव  सर्वेश गुप्ता, अनु सचिव  सतीश यादव, समीक्षा अधिकारी  मनोज कुमार मिश्र, प्रतिवेदक  अभय सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *