बदलापुर क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, दो पुलों के निर्माण को स्वीकृति —क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
जौनपुर।बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से प्रतीक्षित दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण के लिए शासन द्वारा धन आवंटित कर दिया गया है। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गजेन्द्रपुर में गोमती नदी पर पीपा पुल के निर्माण के लिए 59 लाख रुपये, जबकि ग्राम कबेली–बहुर के मध्य पीली नदी पर लघु सेतु के निर्माण के लिए 1 करोड़ 22 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन दोनों पुलों के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और आसपास के कई गांवों का संपर्क मार्ग बेहतर होगा। बताया गया है कि दोनों पुलों का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होने जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह पुल बदलापुर क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे और लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग अब पूरी होने जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल बदलापुर नीलेश सिंह ने विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का अभज जताते हुए कहा कि इस पुल की मांग लंबे समय से चल रही थी, 25 गांव से अधिक लोगों का इससे आवागमन था नौका बंद होने से समस्या हो रही थी विधायक रमेश मिश्र लगातार प्रयासरत थे। अंततः सफलता मिली और पूरा क्षेत्र उन्हें दिल से धन्यवाद देता है।

