Monday, December 15

बलिया।प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शर्मा की माता लालमुनि के ब्रह्मभोज में उमड़ा जनसैलाब, शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शर्मा की माता लालमुनि के ब्रह्मभोज में उमड़ा जनसैलाब, शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

 संजीव सिंह। बलिया /नगरा। शिक्षा क्षेत्र नगरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय उरैनी के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शर्मा की माता लालमुनि के देहावसान के उपरांत आज उनके पैतृक गांव सराय चावट में ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक दिग्गज शिक्षक,शिक्षामित्र सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

सभी ने दिवंगत लालमुनि के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके सरल, सौम्य व प्रेरणादायी व्यक्तित्व को याद किया।

कार्यक्रम में शोकाकुल परिवार के अरुण शर्मा, मोहन शर्मा, अमित कुमार शर्मा एवं कृष्ण कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

स्थानीय समाजसेवियों ने परिवार को सांत्वना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *