Sunday, February 15

जौनपुर।शिव मंदिर पर सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा के अंतर्गत मेले का आयोजन।

शिव मंदिर पर सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा के अंतर्गत मेले का आयोजन।

जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा गजेन्द्रपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में कार्तिक पंचमी के अवसर पर रविवार को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया।

गांव में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी पूरे उत्साह के साथ निभाई जाती है। मेले में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और मेल-मिलाप का माहौल बना रहा।

मेला आयोजक समिति के जिम्मेदार ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि “यह परंपरा हमारे पूर्वजों के समय से चली आ रही है। हर वर्ष हम सभी ग्रामवासी मिलकर इस मेले का आयोजन करते हैं ताकि गांव की संस्कृति और एकता बनी रहे।”

रात्रि में मनोरंजन के लिए नौटंकी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों के मनमोहक प्रदर्शन ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

इस अवसर पर पत्रकार नीलेश सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश यादव, सोनू यादव, संदीप अग्रहरि, राजन तिवारी, आदित्य विक्रम सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *