एस.ओ.जी व थाना सिविल लाइन पुलिस एवं थाना कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से बदायूँ पुलिस को मिली महत्पूर्ण सफलता।
थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत पुलिस मुठभेड़ में गौवध निवारण अधिनियम में वांछित तीन शातिर गौकश अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
बदायूँ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 श्री बृजेश कुमार के निर्देशानुसार गौकशी अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर व एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में बदायूँ पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही से गौकशी के 03 शातिर अभियुक्त मय तीन तमंचे व कारतूस के गिरफ्तार तथा गौकशी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण बरामद।
एसएसपी डा0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं एस.ओ.जी टीम की अगुवाई में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाइन पर मुकदमा गोवध निवारण अधिनियम का सफल अनावरण करते हुये थाना सिविल लाइन पुलिस सूचना मिली कि कुंवरगांव रोड स्थित आई.टी.आई. कालेज के पास से तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हे टोका गया तो कालेज के पीछे जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा इन्हें चारों ओर से घेर लिया गया, भागने का कोई रास्ते ने देख इन तीनों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में हे0का0 कृष्ण कुमार घायल हो गया, पुलिस पार्टी द्वारा नियमानुसार घेराबन्दी करते हुए आत्मरक्षार्थ इन तीनों पर फायरिंग की गई तो तीनों अभियुक्तगण घायल हो गये। इन तीनों अभियुक्तगण को पुलिस हिरासत में लेते हुए इनकी तलाशी ली गई, इनके कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक खोखा कारतूस 12 बोर तथा गौकशी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण आदि बरामद हुए। तीनों घायल अभियुक्तगण से नाम पता पूछा गया तो इन्होने अपना नाम 1- मुजाहिद पुत्र असलम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ, 2- शाहरुख उर्फ हसनैन पुत्र असलम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ तथा 3- असलम पुत्र बाबू उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ बताया। सभी घायल अभियुक्त गण व हे0का0 को उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ भर्ती कराया गया है। उक्त अभियुक्तगण थाना स्थानीय पर पंजीकृत गौवध निवारण अधिनियम में शातिर वांछित हैं। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हम बाप बेटे मिलकर आवारा गौवंशीय पशु का वध कर मांस बेचकर लाभ कमाते हैं। अभी हाल ही में हमने बरेली रोड पर जो बीआरवी स्कूल है उसके पीछे गौवंशीय पशु का वध किया था। हम लोग आज भी जंगल मे घूम रहे आवारा गौवंशीय पशु को पकडकर काटने का प्लान था कि आप लोगों ने हमें घेर लिया। कोई रास्ता ने देख हम लोगों ने तुम पुलिस वालों पर फायर कर दिया और जबावी फायरिंग में हम भी घायल हो गये।
























