शहीद-ए-वतन अशफाक उल्ला खाँ का 125वाँ जन्म दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन।
शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव
शहीद-ए-वतन अशफाक उल्ला खाँ का 125वाँ जन्म दिवस समारोह को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, सुरेश कुमार खन्ना, पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया।
शहीद-ए-वतन अशफाक उल्ला खाँ की 125वीं जयंती के अवसर पर शाहजहाँपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, सुरेश कुमार खन्ना, पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त शाहजहाँपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम का शुभारम्भ शहीद अशफाक उल्ला खाँ जी की कब्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सभी अतिथियों ने शहीद की कब्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बलिदान को नमन किया।वहीं कैबिनेट मंत्री श्री खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि अशफाक उल्ला खाँ जैसे वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनका बलिदान आज भी देशभक्ति की प्रेरणा का स्रोत है। वही समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहीद अशफाक उल्ला खाँ जी का जीवन देशभक्ति, भाईचारे और त्याग का प्रतीक है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए तथा सभी पुलिसकर्मियों एवं युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज में एकता, सद्भाव एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लें। नगर आयुक् ने कहा कि “शहीद अशफाक उल्ला खाँ जी की जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का माध्यम है।”इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीद-ए-वतन अशफाक उल्ला खाँ जी के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाना तथा युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरित करना रहा। उनकी 125वीं जयंती का यह आयोजन समाज को यह स्मरण कराता है कि देश की सेवा और मानवता के प्रति समर्पण ही सच्चा धर्म और सर्वोच्च कर्तव्य है।
























