
- हिंदु युवा वाहिनी संगठन ने मासूम बच्ची के साथ घटित घटना का किया विरोध
बदायूं।जिले के कस्बा उसहैत में मासूम बच्ची के साथ घटित घटना के विरोध में हिंदु युवा वाहिनी संगठन ने बैठक कर घटना की कडे शब्दो में निंदा की। जिला प्रभारी आदेश शर्मा ने बदायूँ प्रशासन से इस तरह के अपराधी को कडी से कडी सजा की मांग की जिससे भविष्य मे कोई भी व्यक्ति इस तरह की घटना को अंजाम देने का दुस्साहस न कर सके।
जिला महामंत्री निष्कर्ष प्रताप ने कहा इस समय प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है कितना भी बडा अपराधी हो वह बच नही सकता पूरा संगठन पीडित परिवार के साथ हर समय खडा है।इस मौके पर जिला संयोजक नितिन सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष शरद सक्सेना जिला वरि उपाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता जिला उपाध्यक्ष आदित्य शर्मा जिला कार्यालय प्रभारी अवनीश शर्मा नगर उपाध्यक्ष मयंक पाठक, आदि संगठन के लोग उपस्थित रहे।

