सिंहपुर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से की रास्ता बनवाने की मांग ।
अमेठी ब्यूरो रिपोर्ट संतोष त्रिपाठी
जनपद के सिंहपुर विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत खारा के लोनार गांव के ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर रास्ता बनवाये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री को दिए गये प्रर्थनापत्र में अवगत कराया है कि हम सभी लोनार गांव वासियों के लिए आने-जाने के लिए कोई भी मुख्य रास्ता नही है। जिससे हम सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव स्थित माइनर की कच्ची पटरी लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर खारा-शिवरतनगंज मार्ग पक्की सड़क से जुड़ी हुई हैं। लेकिन इस एक किलोमीटर माइनर कच्ची पटरी मार्ग पर भी जगह-जगह बड़े -बड़े गड्ढे और कटीली झाड़ियों से पटी पड़ी हुई है आपातकालीन स्थिति में तो समूचे गांव वालों के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। न तो प्रसव व बीमारी में कोई गाँव एम्बुलेंस पहुंच पाती हैं और न ही आग लगने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी। जैसे तैसे गाँव वाले किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं।
गाँववासी राजकुमार,रामनेवाज, नीरज,रामकृष्ण,रामदुलारे, शिवदयाल,संतोष कुमार,मनोराज ग्रामीणों की मांग है कि गाँव से निकली माइनर की कच्ची पटरी जो खारा शिवरतनगंज मार्ग को जोड़ती हैं उसी एक किलोमीटर मार्ग पर पक्की सड़क का निर्माण कर दिया जाय। जिससे आवागमन हेतु गांव वासियों का मार्ग प्रशस्त हो सके।
























