Tuesday, December 16

बलिया।भाजपा नेत्री और समाजसेविका किरण सिंह का रसड़ा 358 विधानसभा में सक्रिय योगदान, 2027 में संभावित प्रत्याशी के रूप में चर्चा।

भाजपा नेत्री और समाजसेविका किरण सिंह का रसड़ा 358 विधानसभा में सक्रिय योगदान, 2027 में संभावित प्रत्याशी के रूप में चर्चा।

 संजीव सिंह बलिया।रसड़ा विधानसभा क्षेत्र की प्रसिद्द समाजसेविका और भाजपा नेत्री किरण सिंह ने वर्षों से शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में अपार योगदान दिया है। खरुआंव गांव मूल निवासी किरण सिंह ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ ही अनेक विश्वविद्यालयों से मास्टर डिग्री हासिल की है। वे एक प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं और छात्र जीवन से ही समाज सेवा की गहरी भावना रखती हैं।किरण सिंह के ससुर स्व. विश्वनाथ सिंह संस्कृत आचार्य थे, जबकि उनके पति आईपीएस राजेश सिंह, जो उत्तर प्रदेश कैडर के तेज तर्रार अधिकारी हैं, अनेक जिलों में पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी पदों पर रहे और वर्तमान में अपर कमिश्नर बनारस में तैनात हैं।किरण सिंह पिछले दस वर्षों से निरंतर गंगा सफाई अभियान चला रही हैं और क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे अपने ससुराल के प्राथमिक विद्यालय को गोद लेकर उसमें बच्चों के लिए बेंच टेबल, गोदरेज की मजबूत अलमारियां, लाइब्रेरी सामग्री उपलब्ध करवाती हैं और महीने में कई बार वहां जाकर बच्चों का अभाव मिटाने तथा उनकी पढ़ाई, पोषण व स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं। असहाय बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद भी करती हैं।पर्यावरण संरक्षण में भी किरण सिंह प्रमुख भूमिका निभाती हैं। वे गांव के धार्मिक स्थल, शैक्षिक संस्थानों और आसपास वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक करती हैं। विशेषकर जून माह में सैकड़ों युवा साथियों के साथ मिली-जुली वृक्षारोपण मुहिम चलाकर पर्यावरण संवर्धन को बढ़ावा दिया। साथ ही वे अपने वाहन में पौधे लेकर चलती हैं और दूसरों को पौधा भेंट स्वरूप देती रहती हैं।भारतीय जनता पार्टी में किरण सिंह की सक्रियता लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में साफ झलकती है। वे पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और चुनाव प्रचार में पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करती हैं। 2022 के चुनाव में रसड़ा समेत अन्य विधानसभाओं में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार में अग्रणी रहीं।समाज सेवा के दौरान दिखावे से बचने पर जोर देते हुए किरण सिंह कहती हैं कि सेवा तभी सार्थक होती है जब वह निःस्वार्थ होती है, इसलिए वे हमेशा सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रहती हैं। उनके जीवन का केन्द्र बच्चों के प्रति स्नेह है; वे प्रतिदिन विद्यालय जाकर बच्चों के साथ समय बिताती हैं, हाथों से भोजन कराती हैं और पढ़ाई के प्रति प्रेरित करती हैं।कुछ दिनों से किरण सिंह अधिकतर समय अपने गांव में समाजसेवा के कार्यों में लगी हैं। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2027 के चुनाव में उनकी प्रत्याशिता की खबरें भी चर्चा में हैं। इस पर उन्होंने कहा है कि वे भाजपा की सेवा में सदैव तत्पर हैं और पार्टी के निर्देशानुसार अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *