अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत एक घायल
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वाइक सवार एक की मौत एक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
बुधवार देर शाम रात 11 बजे बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव निवासी 22 वर्षीय विजय सरोज पुत्र लालचंद्र 20 वर्षीय विशाल यादव पुत्र सदावृज जौनपुर से निमंत्रण से वापस घर जा थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह ले जाया गया। जहां डाक्टर ने विजय को मृत घोषित कर दिया। विशाल यादव को सदर अस्पताल रेफर कर दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो रो के बुरा हाल है ।मृतक तीन भाइयों एक बहन में सबसे बड़ा था। सभी अविवाहित है मां नियाशा देवी समेत परिजनों का रो रो के बुरा हाल है मृतक स्टेरिंग का कार्य करता था।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया गया है ।
