Tuesday, December 16

लखनऊ। मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-05)के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में प्रमुख सचिव द्वारा कन्या-पूजन (मेगा इवेन्ट) का आयोजन।

लखनऊ। मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-05)के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में प्रमुख सचिव द्वारा कन्या-पूजन (मेगा इवेन्ट) का आयोजन।

लखनऊ। मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-05)के अंतर्गत आज (मेगा इवेन्ट) महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन द्वारा निर्गत मिशन शक्ति’’ (फेज-05) की कार्ययेाजना के क्रम में आज जिलाधिकारी के नेतृत्व/निर्देशन में कन्या-पूजन (मेगा इवेन्ट) का आयोजन बृहद स्तर पर किया गया। जिसके अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेेंटर लोक बन्धु चिकित्सालय, लखनऊ में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ0 बबीता सिंह चौहान , अध्यक्ष (राजमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग उपस्थित रही। इस अवसर पर अध्यक्षा द्वारा होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए| श्री सुधाकर शरण पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ, द्वारा आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में 25 कन्याओं का चरन पखारकर, रोली, अक्षत मस्तक पर लगाते हुए, स्नेह पूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया, इसके साथ ही सम्मत उपस्थित कन्याओं को उपहार भेट स्वरूप प्रदान किया गया एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु पात्र बालिकाओं को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में ए0सी0पी0 कृष्णा नगर विकास कुमार पांडेय द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेस 5 के बारे में अवगत कराया एवं सशक्त नारी प्रदेश समृद्ध का स्लोगन कहा गया। उपनिरीक्षक कृष्णा नगर सिद्धि मिश्रा द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत टोल फ्री नंबर 1930 साइबर हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा ,108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्डलाइन,181 वीमेन हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लेंस के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन एवं 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *